Latestइलाहाबाद समाचार
UP: प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा में मात्र 42 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

UP प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 मंगलवार को सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति मात्र 42 प्रतिशत रही।
आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि उक्त परीक्षा के अवशेष विषयों में से व्याख्याता कम्प्यूटर, इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण, रसायन, भौतिकी तथा गणित की परीक्षा उप्र के पांच जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, बरेली तथा गोरखपुर में कुल 99 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करायी गई। यह परीक्षा दो सत्रों में प्रातः 9.30 से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 2 से 4.30 बजे तक सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 44,197 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।




