Latest

सपा की “देश बचाओ – देश बनाओ” समाजवादी पद यात्रा का शुभारम्भ 14को प्रयागराज से

संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती पर सपा के जिला कार्यालय से यात्रा होगी रवाना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों कार्यक्रमों, विचारों व संदेशों को जन- जन तक पहुँचाने के लिए संविधान निर्माता, समाजसुधारक डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती पर 14 अप्रैल को “देश बनाओ -देश बचाओ समाजवादी पद यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा सुबह 10बजे से शुरू होगी।

पूर्व सांसद एवं सपा नेता धर्मेन्द्र यादव,यात्रा को झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

सपा के जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पूलाल निषाद निवर्त्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,पूर्व प्रत्याशी संदीप यादव, पूर्व प्रवक्ता दानबहादुर मधुर, बाबा साहब वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू पासी सहित पार्टी के नेताओं एवं यात्रा के संयोजक सपा नेता अभिषेक यादव की मौजूदगी में आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन में समाजवादी पद यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जरुरी रणनीति पर चर्चा की गई।

अभिषेक यादव के अनुसार आगामी 14अप्रैल को सुबह 10बजे सपा के जिला कार्यालय जार्जटाउन से पदंयात्रा शुरू होगी जो बालसन चौराहा, विश्व विद्यालय, लल्ला चुंगी, कैंट, तेलियर गंजहोते हुए फाफामऊ जाएगी जहाँ रात्रि विश्राम के उपरांत अगले दिन सुबह प्रतापगढ़ के लिए रवाना होगी।

देश बनाओ -देश बचाओ समाजवादी पदयात्रा प्रयागराज से शुरू होकर प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, फ़ैजाबाद बस्ती, संतकबीर नगर होते हुए गोरखपुर में समापन होगा। इस मौके पर जिला महासचिव राम सुमेर पाल, रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रभात यादव,संतलाल वर्मा, आर. एन. यादव, नाटे चौधरी, अखिलेश गुप्ता, आशुतोष तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button