धर्मस्थल हमारी आध्यात्मिक आस्था के केन्द्र होने के साथ-साथ हमारे शक्ति के केन्द्र होते हैं- शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद जी

नेपाल (अनुराग दर्शन समाचार ) तनहूँ जनपदान्तर्गत अकला देवी धाम में निर्मित मन्दिर एवम् आवास का उद्घाटन एवम् लोकार्पण श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज के द्वारा स्वामी दामोदर प्रपन्नाचार्य जी महाराज, स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज, ब्यासाचार्य किशोर गौतम जी महाराज, डा० प्रभाकर त्रिपाठी, गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण चन्द्र नेपाली पोख्रेल जी, आन्तरिक मामलों के मन्त्री, दोबाटे विश्वकर्मा जी, पूर्व मन्त्री, आशा कोइराला जी, संविधान सभा सांसद राम चन्द्र पोख्रेल जी, संघीय सांसद केदार सिग्देल जी, प्रदेश सांसद सरिता गुरुंग जी, गाँव पालिकाध्यक्ष माया देवी राना जी, गाँव पालिका उपाध्यायक्ष बालकृष्ण घिमिरे जी तथा सरकार के अन्य-अनेकों अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति तथा श्रीमती राधिका पन्त शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया | इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में पूज्य शंकराचार्य भगवान ने कहा कि धर्मस्थल हमारी आध्यात्मिक आस्था के केन्द्र होने के साथ-साथ हमारे शक्ति के केन्द्र होते हैं। समस्त सनातनी को प्रतिदिन सपरिवार मन्दिर में निश्चित रूप से आना चाहिए | माता अकला देवी की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहे | श्री ब्यासाचार्य किशोर गौतम जी महाराज के सद्प्रयास से मन्दिर का निर्माण कार्य तीब्र गति से सम्पन्न कराने हेतु निर्माण कार्य में सहभागी सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं | ब्यासाचार्य किशोर गौतम ने कहा कि पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज के ही द्वारा इस मन्दिर का शिलान्यास २०१९ में किया गया था, और पूज्य शंकराचार्य जी महाराज केे ही द्वारा आज उद्घाटन हुआ | यह पूज्य शंकराचार्य जी भगवान के ही आशिर्वाद का सुफल है | इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे |

