Latest

भोजपुरी सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा के पिताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुए पॉवर स्टार पवन सिंह

( अनुराग शुक्ला )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के वायरल स्टार राकेश मिश्रा ने 7 मई 2021 को अपने पिता दुधेश्वर मिश्रा को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया।

 

पवन सिंह ने राकेश मिश्रा की हिम्मत बंधाई और गहरा शोक व्यक्त किया

 

 

 

इस दुःखद खबर ने उन्हें और उनके चाहने वालों को भी झकझोर कर रख दिया। 20 मई को राकेश मिश्रा के पिताजी के श्राद्धकर्म में भोजपुरी के पॉवर स्टार पवन सिंह भी सम्मिलित हुए। उन्होंने राकेश मिश्रा की हिम्मत बंधाई और गहरा शोक व्यक्त किया। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर राकेश मिश्रा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “कल दिनांक (20.05.21) को मैं अपने छोटे भाई राकेश मिश्रा के पिताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित हुआ भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम् शांति!” भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह राकेश मिश्रा के दुःख में शरीक हुए और उन्हें सब्र रखने की बात कही। आपको बता दें कि वायरल स्टार राकेश मिश्रा ने अपने पिता जी की मृत्यु पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था “आज मैं टूट गाया हूं, अपने जीवन  का अनमोल रत्न आज खो दिया। मेरे पापा जी इस दुनिया में नही रहे। क्यों अकेले छोड़ कर चले गए।”

बाद में राकेश मिश्रा ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा था “क्या बोलूं क्या लिखूं निःशब्द हो गया हूँ। पिता जी पंचतत्व में विलिन हो गए। आप का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे। ॐ शांति! मिस यू पापा।” गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राकेश मिश्रा का एक निर्गुण गीत “जिंदगी के सच्चाई” का ऑडियो सांग रिलीज किया गया था, जिस में वो जीवन का मतलब समझा रहे हैं। ये गाना लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा।

Related Articles

Back to top button