गोरखपुर का लाल कर रहा धमाल एलबम की दुनिया में नाम कमा रहा प्रदीप देव

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।उत्तर प्रदेश का एक और सितारा एल्बम की दुनिया नाम कमा रहा है जिस सितारे की हम् बात कर रहे उसका नाम प्रदीप देव है
गायक के साथ साथ अभिनेता भी है। बचपन का सपना इनको मुंबई मायानगरी खीच लाया था और संघर्ष करते करते वो अपना पेट चलाने के लिए मुंबई से डायमंड सिटी सूरत पहुंच गए और वही रहकर अपना एक अलग मुकाम बना लिया है प्रदीप का लगभग 100 म्यूजिक एल्बम आ चुका है और इन्होंने कई फिल्मी में छोटे मोटे अभिनय भी किए है।अभी इन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी बना चुके है प्रदीप देव ऑफिसियल चैनल है इनका कहना है।की इस लाइन में जल्दी कोई साथ नहीं देता आपको अपने से अपना मुकाम बनाना होता है। अच्छा इंसान अच्छा गॉड फादर मिल गया तो जिंदगी बदल देगा। प्रदीप जी के कई सारे एल्बम बड़ी कंपनियों पर आने वाले है। तथा जल्दी ही आप प्रदीप जी को बतौर हीरो भोजपुरी सिनेमा भी देखने वाले है। हमारे चैनल के तरफ से और इनके चाहने वाले दर्शको के तरफ से इनको ढेर सारी शुभकामनाएं की आप खूब आगे बढ़े तरक्की करे ।




