इलाहाबाद समाचारगंगा तट सेमेला समाचार

मण्डलायुक्त, एडीजी जोन एवं जिलाधिकारी ने माघ मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रयागराज। मण्डलायुक्त प्रयागराज डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश, जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगम क्षेत्र का भ्रमण किया।

उन्होंने प्रमुख घाटों का निरीक्षण करते हुए घाटों में साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा संगम नोज वाले क्षेत्रों को समतल कराने के निर्देश दिये। संगम क्षेत्र में जिन मजिस्टेªटों एवं पुलिस के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण करके देख ले कि कहीं पर भी कोई समस्या न आयें। इसके साथ ही जो कमिया नजर आएं उसको समय से पहले दूर करा लिया जाय।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया कि घाटों के विस्तार हेतु पानी आदि को रोकने के साथ-साथ मौके पर टीम लगाकर घाटों का विस्तार सुनिश्चित करें। उन्होंने भूले-भटके शिविर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि बने हुए घाटों पर अपना समान आदि न रखें, जो चेजिंग रूम बनाये गये है, वहां पर ही अपने कपड़े इत्यादि चेंज करें ताकि घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ स्नानार्थिंयों को सुविधाजनक स्नान कराया जा सके।

मेला क्षेत्र में जो भी डस्टबीन लगाये गये है, उसकी निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने जल पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्य स्नान पर्व के दिन श्रद्धालुओं को स्नान के बाद घाटों से वापस भेजने का कार्य तत्परता और विनम्रता के साथ किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button