Latestइलाहाबाद समाचारमेला समाचार
कलश यात्रा के साथ शुरू श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
प्रयागराज, 25 जनवरी। माघ मेला क्षेत्र में 11 दिवसीय श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। दंडी स्वामी श्री सुभाष आश्रम जी महाराज के शिविर में हो रही महायज्ञ राम किंकर जी के आचार्यत्व मे संपन्न होगी।

कलश यात्रा के पश्चात संतो और ब्राह्मणों का पूजन हुआ। महायज्ञ में रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती पाठ का भी आयोजन होगा। 4 फरवरी को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा और पूजन आदि कार्यक्रमों में विप्रगण शामिल रहे।




