Latest
पीडीए ने की बैठक 1 अप्रैल से गरजेगा बुलडोज़र

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर के आसपास के इलाकों में अवैध प्लॉटिंग पर पहली अप्रैल से लगातार कार्रवाई होगी। इस बार शहर पश्चिमी के साथ झूंसी, नैनी और फाफामऊ क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलेगा। अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर कार्रवाई के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने की एक बैठक। जिसमें अधिकारियों ने इस बार शहर के आसपास हर हिस्से में कार्रवाई की योजना बनाई है।
इसके अलावा पीडीए अपनी जमीन से भी अवैध कब्जे हटाएगा। अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ पीडीए ने पिछले सोमवार से अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की तारीख के तीन दिन पहले सूचना देने के लिए कहा था। इसलिए एक अप्रैल से लगातार कार्रवाई की योजना बनाई गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।




