देश

रामलला के दर्शनअवधि में तीन घंटे की वृद्धि

ट्रस्ट पदाधिकारियों व जिला प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक

अयोध्या(अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी 10 अप्रैल रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने वाली है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सतर्क हो गया है। इस साल राम मंदर के निर्माण को देखते हुए 15 से 20 लाख भक्तों के आने की उम्मीद की जा रही है। अयोध्या राम भक्तों से पूरी तरह से भर जाएमी।ऐसे में रामलला के श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस साल 3 घंटे की अवधि रामलला के दर्शन को बढ़ा दी जाए। पहले प्रथम पाली में रामलला का दर्शन सुबह 7ः00 बजे शुरू होकर के पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक चलता था। 11ः00 बजे भगवान की आरती होने के बाद भोग लगाकर मंदिर का पट भगवान के दोपहर विश्राम के लिए बंद कर दिया जाता था। इसके बाद अपराह्न 2ः00 बजे पुनः राम लला की आरती होती थी और आम श्रद्धालुओं के लिए भगवान के पट 6ः00 बजे शाम तक दर्शन के लिए खुल जाते थे। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक समयावधि में बदलाव किया है। अब राम लला का दर्शन सुबह 6ः00 बजे शुरू होकर 11ः30 बजे दिन तक चलेगा और दूसरी बेला में 2ः00 बजे से शुरू होकर के देर शाम 7ः30 बजे तक चलेगा। रामनवमी के पहले दिन तीन अप्रैल से रामलला के दर्शन समय अवधि में बदलाव किया जाएगा, जो रामनवमी तक चलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासिचव चंपत राय ने कहा कि रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए 2 शिफ्ट में दर्शनार्थी जाते हैं। प्रातः 7ः00 बजे से 11ः00 बजे तक रामलला का दर्शन होता है। सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2ः00 बजे से 6ः00 बजे तक रामलला का दर्शन आम जनमानस को मिलता है।

Related Articles

Back to top button