इलाहाबाद समाचारमेला समाचारराष्ट्रीय

राष्ट्र विरोधी तत्वो के हिंदू समाज को आपस में लड़ाने के योजना को विफल करना चुनौती-अंबरीश सिंह

प्रयागराज, (अनुराग शुक्ला)। बजरंग दल काशी प्रांत पदाधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन के आखिरी सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज के सामने सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए अपने समाज से जाति भावना समाप्त करने एवं राष्ट्र विरोधी तत्वो के हिंदू समाज को आपस में लड़ाने के योजना को विफल करने के लिए अनुसूचित बंधुओं एवं सवर्ण बंधुओं के बीच आपसी सौहार्द बनाने का काम आप सभी को मिलकर करना है।

बजरंग दल का कार्य मोहल्ले एवं गांव स्तर तक हो गांव गांव में गौशाला, व्यामशाला एवं संस्कार केंद्र की स्थापना हो यह लक्ष्य तय कर कर जाना है चैत्र वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जयंती तक गांव गांव गली गली में भव्य राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम एवं शोभायात्रा के कार्यक्रम करने हैं ।

गौ माता की रक्षा के लिए गौ रक्षा विभाग की टीम को गांव गांव गली गली खड़ा करना है सन 2024 तक बजरंग दल का कार्य काशी प्रांत के प्रत्येक जिलों एवं मोहल्ले तक पहुंचे इसका प्रयास करना है।

प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्र विरोधी इस्लामिक एवं ईसाई मिशनरिया आपस में गठजोड़ कर हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का षड्यंत्र रच रहे हैं कहीं सी.ए.ए के नाम पर कहीं धारा 370 पर कहीं भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में समाज में गलत वातावरण बना रहे हैं।

उनको बजरंग दल के शौर्य के उस दिन को याद करना चाहिए जब विदेशी आक्रांता के चिन्ह का समापन बजरंग दल के शौर्य एवं हजारों कार्यकर्ताओं के रक्त के कारण हुआ था बजरंग दल के कार्यकर्ता संस्कार संपन्न एवं अनुशासित हैं राष्ट्र विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है अब लव जिहाद एवं लैंड जिहाद को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने नेटवर्क के आधार पर ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुरजोर विरोध कर उनकी कोशिशों को विफल कर देना है।

बजरंग दल की स्थापना राम भक्त बजरंगबली के आदर्श पर हुई है हम उनका अनुसरण करते हैं और हम यह प्रार्थना भी करते हैं कि उनके जैसा धैर्य एवं शौर्य हम सभी को प्रदान करें राष्ट्र विरोधी, लव जिहादियों एवं धर्मांतरण करने वाले ईसाई मिशनरियों को इस बात पर विचार कर लेना चाहिए कि हम किस भगवान का स्मरण करते हैं जिसे आदर्श मानते हैं उनके बारे में अध्ययन कर लेना चाहिए, अन्यथा उनका परिणाम भी वैसा ही होगा जैसा हमारे ईश्वर ने उस समय तत्कालीन धर्म विरोधियों का किया था अधर्म का समापन हुआ था और धर्म की जय हुई थी 19 जिलों से आए हुए 700 से अधिक पदाधिकारियों को जिला स्तर पर अलग-अलग बैठकें जिला संयोजको ने ली और अभी तक के बजरंग दल के कार्य की गांव एवं मोहल्ले स्तर तक की जानकारी एकत्र की एवं आगे के कार्यक्रमों का एवं लक्ष्य का विवरण दिया गया ।

बजरंग दल की मासिक बैठक जिला स्तर पर नियमित हो एवं गौशालाए, व्यामशालाए एवं संस्कार केंद्र प्रखंड स्तर पर हो इसकी चिंता हम सभी को मिलकर करनी चाहिए रामनवमी पर काशी प्रांत के शिला पूजन के गांव में प्रस्तावित राम जन्मभूमि मॉडल एवं भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी योजना बैठक 15 दिनों में प्रखंड स्तर पर हो।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रांत मंत्री महेश, प्रांत संयोजक सत्य प्रताप, आनंद शुक्ला, अविनाश सिंह, दुर्गेश सिंह, अभिमन्यु शाही, विवेक जायसवाल, विजय पांडे, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, अभिषेक पाठक, बालेंद्र द्विवेदी, अभय वर्मा, अनुज सिंह, प्रदीप, राजकुमार, मोहित आदि उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button