Latest
प्रांजल-आशुतोष ने वीबीसीसी को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रांजल पांडेय के दोहरे शतक (252 रन, 150 गेंद, 31 चौके, 12 छक्के) और आशुतोष के बहुमुखी खेल (93 रन एवं पांच विकेट) के दम पर विष्णु भगवान क्रिकेट क्लब ने भवम क्रिकेट क्लब को 293 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान क्लब ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 458 रन (प्रांजल पांडेय 252, आशुतोष 93, अभिषेक पाल 36, अमित सिंह 22, प्रभाष मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, अनुराग सिंह दो-दो विकेट) बनाकर भवम क्रिकेट क्लब को 25 ओवर में 165 रन (सिद्धार्थ मिश्र 31, सचिन तिवारी 29, आशुतोष 5/24, मोनू कुमार 2/02) पर समेट दिया। प्रांजल को प्रताप सिंह चंदेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।




