प्रदेश

दिल्ली और जम्मू कश्मीर में होगी खिताबी भिड़ंत

उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा फुटबाल प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । दिल्ली और जम्मू कश्मीर की टीमें उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा फुटबाल प्रतियोगिता में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को पहले सेमीफाइनल में दिल्ली ने गत विजेता हरियाणा 3-1 से हराया। विजेता टीम के लिए नितेश शर्मा ने दो और सौरभ पात्रा ने एक गोल किया। हरियाणा के लिए एक मात्र गोल रविन्दर ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में और जम्मू कश्मीर ने पंजाब को 2-0 से हराया। विजेता टीम शाकिर ने दोनों गोल किये। इससे पहले सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी प्रथम) राम हित ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी एवं सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबला अपरान्ह् साढ़े तीन बजे से खेला जायेगा। समापन समारोह में इलाहाबाद शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

Related Articles

Back to top button