
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अल्वी इलेवन ने बाबा इलेवन को 12 रन से हारकर चैम्पियंस ट्रॉफी
टी-20 मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में ख़िताबी जीत दर्ज की है।
डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में अल्वी इलेवन ने 20 ओवर में 213 रन (इमरोज़ 69, रिशद खान 54, सूफियान खान 31, आज़ाद व आशुतोष 20-20, सामरान 2/31) बनाये। जवाब में बाबा इलेवन की टीम 20 ओवर में 201 रन (बृजेश यादव 76, सामरान 41, अमजद 24, मज़हर 21, सूफियान खान व फ़राज़ अहमद दो-दो विकेट) ही बना सकी।
मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये।
सुफियान को मैन ऑफ द मैच, इमरोज़ को बेस्ट बैटर, फ़राज़ आज़म को बेस्ट बॉलर, रिशद को बेस्ट फील्डर और संजीत पाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया।



