देश

एडीजी जोन ने थाने का किया औचक निरीक्षण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश के द्वारा थाना कैंट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रांगण में भ्रमणकर कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष व अभिलेखों आदि का निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जोन कार्यालय के पुलिसकर्मियों द्वारा चैत्र नवरात्र के अवसर पर अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि स्थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

Related Articles

Back to top button