भारतीय संस्कृति और धर्म को बढ़ावा दे रही योगी सरकार: स्वामी चन्द्रेश्वरगिरी

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सीएम योगी आदित्यनाथ का किया अभिनन्दन
( अनुराग शुक्ला ) ललितपुर( अनुराग दर्शन समाचार )। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचण्ड जीत के साथ मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ को संत-संगत का खूब सहयोग मिल रहा है। अब तीर्थ क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और प्राचीन भारतीय संस्कृति को संरक्षित कर संतों को सुरक्षित माहौल देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कटिबद्ध है। यह उदगार श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी विशोकानन्द
भारती गोविन्द मठ वाराणसी के सान्निध्य में महामण्डलेश्वरों समेत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनन्दन करते हुये कही। जिसमें
महामण्डलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती चिद्धानम् आश्रम मुम्बई,
महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती दैवी सम्पद मण्डल मैनपुरी,
महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरि ब्रम्हवेदामृत आश्रम रोहतक,
महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वरगिरि सिद्धपीठ चण्डीमंदिर ललितपुर,
महामण्डलेश्वर स्वामी श्याम चौतन्यपुरी शिवशंकर आश्रम वृन्दावन शामिल
रहे। श्रीसिद्धपीठ चण्डीमंदिर धाम पर शत चण्डी महायज्ञ के बारे में बताते
हुये पीठाधीश्वराचार्य, महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वरगिरि महाराज ने
बताया कि नवरात्र में मां भगवती की आराधना करते हुये पाठ करने से जीवन में सुख-शान्ति व समृद्धि प्राप्त होती है। श्रीसिद्धपीठ पर प्रतिदिन
सुबह पीठ पूजन व रात्रि में मां भगवती चण्डी का विशेष दृव्यों से अर्चन
किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही प्रदेश में धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार तेजी से शुरू हो गया है।
वहीं भारतीय संस्कृति से जुड़े प्राचीन स्थलों को भी संरक्षित किया जा
रहा है। साधु-संतों की सुरक्षा और उनके लिए बेहतर व्यवस्थाओं को
प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित सरकार में अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य
मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष निकलने वाली कांवड़
यात्रा समेत अनेकों धार्मिक आयोजनों में सरकार द्वारा सुरक्षा के अलावा
व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया गया।



