देश
फैजुल्लागंज में दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान, नहीं सुन रहे जिम्मेदार
वेब डेस्क । प्रत्येक वर्ष गर्मी शुरू होते ही फैजुल्लागंज में यश नगर भरत नगर गायत्री नगर नायक नगर लो प्रेशर वह दूषित जलापूर्ति के शिकार होते हैं। मिली जानकारी अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय जनता को स्वच्छ पेयजल तक नहीं मुहैया करा पा रहे हैं इस हेतु जनप्रतिनिधियों की तरफ से बातें बड़ी-बड़ी की जाती हैं ।परंतु क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की कोई ठोस योजना अभी तक जमीनी स्तर पर नहीं उतर पायी है ।
प्रत्येक वर्ष यहां हजारों की आबादी दूषित जलापूर्ति के कारण डायरिया जैसी भयानक बीमारी से पीड़ित होती है। सार्वजनिक पेयजल स्रोतों/ इंडिया मार्का हैंड पंप की अभिलंब जांच किए जाने की मांग लम्बित है । समाजसेवक जेपी दिवेदी ने तुरन्त कार्रवाही की मांग की है।



