देश
Corona Lockdown के दौर में बेटा हुआ तो नाम रखा KOVID, याद आ गईं लालू यादव की MISA
पटना। CoronaVirus: इस समय देश-दुनिया में केवल काेरोना (Corona) की ही चर्चा है। इस बीमारी का कारण है कोविड- 19 (COVID-19) वायरस। एक तरफ दुनिया के वैज्ञानिक इस वायरस के संक्रमण को रोकने की कोशिश में जुटे हैं तो बिहार के गया के एक दंपती ने अपने पहले बच्चे का नाम ही कोविड (COVID) रखा है। इस घटना ने आपातकाल (Emergency) के दौर में बेटी होने पर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) द्वारा उसका नाम मीसा (Misa) रखने याद ताजा हो गई है। उन दिनों लालू मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के तहत जेल में बंद थे।



