
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला के सहायक प्रबंधक लक्ष्मी कांत मिश्रा आज रिटायर हो गये है। माघ मेला के टि्पलसी सभागार में श्री मिश्रा ने भावभीनी विदाई दी गई । प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष / पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने सहायक प्रबंधक लक्ष्मी कांत मिश्रा को विदाई देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि श्री मिश्रा ने 26 से अधिक माघ मेला और सात कुंभ मेला / अर्धकुंभ मेला संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ईश्वर से इनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हू। विदाई समारोह में माघ मेला एसडीएम संत कुमार, बड़े बाबू अशोक कुमार, स्टोर इंचार्ज देवराज मिश्रा सहित मेला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने सहायक प्रबंधक को लक्ष्मी कांत मिश्र को विदाई दिया।


