प्रदेश

ए सी एच इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित द क्लू मैक्स प्लेयर पर मचा रही है धूम

अनुराग शुक्ला ) लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। ए सी एच इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित द क्लू मैक्स प्लेयर एवं हंगामा प्ले जैसे टॉप के ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर पिछले दिनों रिलीज की गई । यह वेब सिरीज़ रिलीज़ होते ही टॉप रेटिंग पर आ गयी । लोगों ने इस वेब सिरीज़ को अपना भरपूर प्यार दे रहे है । आप को बताते चले टॉप रेटिंग पर तभी पहुँचती है जब उस वेब सिरीज़ का कहानी और उसके कलाकार के साथ मेकिंग भी अच्छी हुई हो और यह फ़िल्म इन मानकों पर खरी उतरती है जिसके कारण यह ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है।
इस फ़िल्म की कलाकारों की बात करें तो अमित डोलावत, राहुल जैन, अंकिता परमार, राज कापसे, और कल्याणी जना अपने अपने किरदारों को जीवंत कर दिया है । वहीं इस फ़िल्म का निर्देशन विट्ठल वेतुररकर अपनी कहानी लोगो तक पहुचाने में सफल रहे है। इस फ़िल्म के निर्माता-अमित हिंडोचा है सह निर्माता दर्शन जटानिया है डी ओ पी-अजय आर्या, एडिटर-अविनाश महतो, म्यूजिक-फैसल व अफसर है । पी आर ओ अरविंद मौर्या व हिमांशु यादव है
पूरी टीम का काम जबरदस्त है जिसके कारण यह वेब सिरीज़ ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाए हुई है ।

Related Articles

Back to top button