“प्रयास” का सुंदर प्रयास, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कई लोगों की जांच

प्रयागराज। प्रयास सामाजिक संस्था द्वारा द्वितीय सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो कि प्रत्येक रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 08:00 बजे तक होगा।

इस निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर का उद्घाटन श्रीमती सुनीता श्रीवास्त 【पार्षद】एवं इस क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति धीरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा गणेश वंदना करके प्रारंभ किया गया।

जिसमें मुख्यतः तीन चीजो की जांच की जा रही है,जो कि आज-कल हर पांच में से तीन या चार व्यक्तियों में देखा जाता है।
1रक्तचाप 2 मधुमे तथा 3 वजन। संस्था की डॉक्टर संध्या श्रीवास्तव होम्योपैथिक एवं डॉक्टर्स महेंद्र कुमार के नेतृत्व में रक्तचाप मधुमेह एवं वजन का परीक्षण किया गया
जिसमें क्षेत्र के समस्त नागरिकों का आज स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह परीक्षण क्षेत्र के समस्त अति विशिष्ट, विशिष्ट एवं गणमान्य जन-मानस की उपस्थिति में किया गया,जिसमें मुख्यतः महेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, बृजेश कुशवाहा, नीरज सिन्हा, सितेन्द वर्मा, विक्की मौर्य, उत्कल शुक्ल, राजन पांडेय, सर्वेश सिन्हा, ऋतुराज सिंह और महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती निशा अग्रहरी, श्रीमती ठाकुर रंजना सिंह,
क्षेत्र के माननीय पार्षद श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, संरक्षक महोदय धीरेन्द्र श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, लाली श्री सिसोदिया, आमोद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।


