LatestLatestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेदेशप्रदेश

घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरा पजावा गांव में गुरूवार सुबह कमरे के अन्दर फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या की है। पूरामुफ्ती के पूरा पजावा गांव निवासी शनी पटेल (28) पुत्र संतोष कुमार पटेल आटो मकैनिक का काम करके पत्नी का खर्च चलाता था। पुलिस कहना है कि पत्नी से किसी बात को लेकर बुधवार रात कहा सुनी हुई थी। गर्भवती होने की वजह से उसकी पत्नी घर के बाहर ही सो गई। वह कमरे के अन्दर गया और कमरा बन्द करके फांसी लगा ली। गुरूवार सुबह जब वह नहीं निकला तो उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो वह फांसी के फन्दे पर लटका दिखाई दिया। यह देखते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button