कुंभ

पेश इमाम ने तरावीह खत्म होने पर कराई दुआ

एक साथ सैकड़ों नमाजियों ने हाथ फैलाकर रहमत, बरकत और खुशहाली की मांगी दुआएं

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।रमजान मुबारक के छठवें रोजे पर शुक्रवार की रात में तरावीह मुकम्मल हो गई। देररात तक हाफिजे कुरआन पेशइमाम ने तरावीह खत्म होने पर दुआ कराई। एक साथ सैकड़ों नमाजियों ने हाथ फैलाकर रहमत, बरकत और खुशहाली की दुआएं मांगी और गुनाहों से तोबा की। तरावीह पूरी होने पर शीरमाल, बालूशाही, लड्डू बांटे गए तो कई जगह पेशइमाम समेत अन्य नमाजियों को इफ्तार कराया गया। मस्जिदों और अन्य जगहों पर अभी दस, पंद्रह दिनों समेत पूरे माह तरावीह पढ़ी जाएगी।रमजान मुबारक का पहला असरा (दस दिन) रहमत का होता है। पहले दस दिन रोजेदारों पर अल्लाह की खास रहमत बरसती है। इस असरे में तरावीह, कुरआन पाक की तिलावत कर ज्यादा से ज्यादा नेकियां बटोरी जाती हैं। करेली, अटाला, रसूलपुर, नूरुल्लाह रोड, रोशनबाग, अकबरपुर, निहालपुर, शाहगंज, मिन्हाजपुर, सेवईं मंडी, बक्शी बाजार, सब्जीमंडी चौक, नखासकोहना, खुल्दाबाद, बहादुरगंज, दरियाबाद की दर्जनों मस्जिदों में सुबह से देररात तक लोग तिलावत के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोग तस्बीह पढ़ते दुआ करते हैं तो कुछ नमाजें अदा कर अल्लाह पाक से माफी मांगते हैं।
शुक्रवार की रात चकिया स्थित मस्जिद हाजरा में छ रोजा तारावीह मुकम्मल हुई हाफिज जी ने कुरान पढ़ी दुआओं में सभी के लिए दुआएं की गई मुल्क की तरक्की और चैनो अमन के लिए दुआ की गई ।

Related Articles

Back to top button