Latest

राधा रमण कालेज की पूर्व उप प्रधानाचार्या के निधन पर शोक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय की भाभी एवं राधा रमण इंटर कालेज की पूर्व उप प्रधानाचार्य उमा रानी मालवीया का गत दिवस लंबी बीमारी के कारण निधन होगया । 80 वर्षीय मालवीया हृदय रोग से पीड़ित थी । वे अपने पीछे नवीन कुमार सहित तीन पुत्र , पुत्रवधुयें , पौत्र , पौत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है । अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया । पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, किशोर वार्ष्णेय, अजय श्रीवास्तव , प्रदीप द्विवेदी, रमेश जायसवाल , राजेश मालवीय, अनिल श्रीवास्तव, एच.एल. मालवीय आदि ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button