देश

एनएसयूआई के अरबाज खान बने सीएमपी के इकाई अध्यक्ष

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने की सीएमपी डिग्री कॉलेज की इकाई अध्यक्ष की घोषणा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर एवं संघर्षरत छात्र संगठन एनएसयूआई प्रयागराज की सीएमपी डिग्री कॉलेज इकाई के इकाई अध्यक्ष की घोषणा जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर द्वारा श्री अरबाज़ खान जी को नियुक्त किया जाता है| संगठन के प्रति इनकी निष्ठा व कार्यकुशलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व की संतुति पर सीएमपी डिग्री कॉलेज इकाई का इकाई अध्यक्ष घोषित किया गया | आशा है की सशक्त इकाई अध्यक्ष के रूप में संगठन की विचारधारा व संगठन को मजबूत करने के साथ साथ छात्र हित में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे | साथ ही जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने यह बताया कि संगठन को नए सिरे से बनाने पर जोर है जिसके क्रम में प्रयागराज के समस्त संस्थानों में एनएसयूआई को पहुचाना है जिससे आगामी प्रवेशार्थी छात्रों की भरपुर मदद हो और संगठन और सुदृढ़ हो।

Related Articles

Back to top button