Latest

भगवान महावीर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम 14 को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।सत्य अहिंसा के प्रेरक जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2621वीं जयन्ती के अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा, प्रयाग के तत्वाधान में १४ अप्रैल दिन गुरूवार को श्री दिगंबर जैन , जीरो रोड, प्रयागराज पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होग। प्रातः 6 बजे मंदिर जी से प्रभातफेरी , ८ बजे मंदिर के शिखर पर झंडारोहण तथा प्रातः ९ बजे भगवान की मूर्ति को नवीन रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली जाएगी । रथयात्रा जीरो रोड , बहादुरगंज, चौक बजाजा पट्टी , जानसेनगंज, हेविट रोड एस० सी० बासु रोड होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त होग। पंडित सुनील जैन के निर्देशन में १०८ कलशो से भगवान का अभिषेक एवम आरती होगी।

दोपहर १ बजे जैन महिला मंडल द्वारा बालक वर्धमान का पालना झुलाकर बधाई गीत जाएगी। रात्रि ७ बजे भगवान की आरती, बच्चो की भव्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हैं।

Related Articles

Back to top button