Latest

IERT: अब 4 जुलाई तक जमा करें प्रवेश फार्म

प्रयागराज। आईईआरटी में नए शैक्षिक सत्र में होने वाले नये दाखिलों की तैयारी को लेकर संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र के अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैब्क में 28 एवं 30 जुलाई को प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। कोरोना वायरस का असर प्रवेश परीक्षा पर देखा जा रहा है। आवेदकों की संख्या काफी कम होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून से बढ़कर 4 जुलाई कर दी गई है। आगामी 6 से 8 जुलाई के मध्य आवेदन फार्म में करेक्शन किया जा सकेगा। परीक्षा सचिव डॉ. केवी सिंह ने बताया कि अब तक 9 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पिछले साल तकरीबन 12 हजार आवेदकों ने फार्म भरा था। 28 जुलाई को डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे के मध्य प्रयागराज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं, 30 जुलाई को सुबह 9 से 12 बजे के मध्य मैनेजमेंट और पीडीसीए पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button