Latest

इविवि : रसायन विज्ञान विभाग के पांच छात्र प्लेसमेंट में चयनित

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के प्लेसमेंट और ट्रेनिंग के लिए किए जा रहे प्रयास की कड़ी में बुधवार को अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड ने बीएससी अंतिम वर्ष के 5 छात्रों का चयन किया गया है।

इस अवसर पर अल्ट्रा टेक स्टाफ ट्रेनी की प्रोफाइल के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा 3.5 लाख के पैकेज पर पांच छात्रों का चयन 3 राउंड में पूरा किया गया। पहला एलिमिनेशन 08 मार्च को ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट के साथ किया गया था। उसके बाद 09 मार्च को अल्ट्रा टेक की एचआर और टेक्निकल टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में आई और आज लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया गया। जिन पांच छात्रों का चयन किया गया है उनमें ईशिका शिवराम यादव, रिया भारद्वाज, शिव चन्द्र पटेल, उत्कर्षिता उपाध्याय एवं आरोही श्रीवास्तव हैं।

Related Articles

Back to top button