हनुमान जी सभी की मुरादे पूरी करते हैं- महंत बलवीर गिरी

हनुमान जी का प्रकाट्योत्सव पर्व पर विशेष श्रृंगार
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शनिवार को है। मंदिरों में अनुष्ठान होंगे और हनुमान जी का प्रकाट्योत्सव मनाया जाएगा। सुबह-सुबह मंदिरों में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार होगा। ब्रह्ममुहूर्त में मंगल आरती भी। मंदिरों से लेकर घरों तक अंजनी के लाल श्रद्धाभाव से पूजे जाएंगे। वहीं हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हो गए। कहीं सुंदरकाण्ड तो कहीं हनुमान चालीसा, रामधुन.. तो अखण्ड रामायण में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री बड़े हनुमान मंदिर पर शुक्रवार अनुष्ठान शुरू हो गए। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत बालवीर गिरी महाराज ने बताया कि अमर गिरी महाराज के निर्देशन में हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया जायेगा । शनिवार को सुबह 6.00 बजे मंगला आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। बड़े हनुमान जी का शाम को विशेष श्रृंगार का आयोजन किया गया है । और महा आरती महंत बलवीर जी द्वारा किया जाएगा। चैत्र पक्ष में बड़े हनुमान जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां की जा रही है। तेज धूप अब गर्मी से बचने के लिए भक्तों के लिए छाजन की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को हनुमान जयंती पड़ने से भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।




