Latest

भाजपा नेता आशीष मिश्रा मुन्ना भैया पर जानलेवा हमला..

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।भाजपा नेता आशीष मिश्रा डॉक्टर केपी श्रीवास्तव (एमएलसी)से मिल कर मेडिकल चौराहे पर लाल बत्ती पर अपने फ़र्चुनर पर अपने मामा और ड्राइवर के साथ खड़े थे । अचानक पीछे से बुलट सवार तीन लोग पीछे से गाड़ी में धक्का मार के जबरन लड़ाई का माहौल बनाया । और चौराहे पर ही पहले से घात लगाए उन्ही के सहयोगी 4-5अन्य लोग जो बेस बाल का डंडा और अन्य हथियार लिए हुए आशीष और उनके मामा के ऊपर हमला कर दिए। बेस बाल के डंडे से वार करने पर आशीष अपनी गाड़ी की तरफ़ मुड़े तो उनमें से एक बुलट वाले लड़के ने पिस्टल निकल के कहा मारो सालों को और कहते हुए सबको वहा से हटने के लिए कहा जब तक आशीष कुछ समझ पाते। सब लड़के वहाँ से फ़रार हो गए । जिसकी लिखित सूचना (तहरीर )जार्ज टाउन थाने में दे दी गयी है। जल्द ही पुलिस इस घटना को खुलासा कर के आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुँचाएगी ।

Related Articles

Back to top button