भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री से सम्मानित धाविका उड़न परी काजल निषाद का स्वागत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा स्वागत सम्मान होने के बाद प्रयागराज महानगर के प्रथम आगमन पर उड़न परी धाविका काजल निषाद और उनके पिता नीरज निषाद का भाजपा महानगर प्रयागराज के अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तेलियरगंज चौराहा,बांगड़ धर्मशाला बैहराना चौराहे पर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उड़न परी धाविका काजल निषाद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहस किसी उम्र की मोहताज नहीं होती जब दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्ति की मजबूत होती है वह हर मुकाम प्राप्त कर सकता हैं जिसका जीता जागता उदाहरण है प्रयागराज का गौरव बढ़ाने वाली हमारी छोटी सी उड़नपरी काजल निषाद है भले ही उम्र छोटी है लेकिन हौसले इनके बढ़े हैं इसी हौसले के बल पर हमें पूरा विश्वास है एक दिन वैश्विक खेल ओलंपिक जगत में भारत का नाम रोशन करेगी और आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुश्री बालिका काजल निषाद का सम्मान करके उसका हौसला बढ़ाने का कार्य किया है इसके लिए सभी प्रयाग वासी उनके प्रति हृदय से आभार प्रकट करता है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 वर्षीय प्रयागराज मेजा की काजल निषाद 5 दिन लगातार 200 किलोमीटर की दौड़ दौड़ कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटी सी बालिका काजल निषाद के हौसले से प्रभावित होकर उसका हौसला बढ़ाते हुए उसको मुफ्त में खेल का प्रशिक्षण दिलाने का अधिकारियों को निर्देश देते हुए एक जूता और ट्रैक सूट भेंट कर भविष्य की मंगल कामनाओं सहित शुभकामनाएं दी थी । और शासन के द्वारा वाहन उपलब्ध करा कर उसे घर तक पहुंचाने का कार्य किया और मार्ग में ही भाजपाइयों ने काजल निषाद का हौसला बढ़ाते हुए उसका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री निर्मला पासवान प्रदेश सहसंयोजक राकेश जैन ,राजेश केसरवानी मनोज पांडे मनोज मिश्रा मनोज तिवारी रत्नेश दुबे अर्चना शुक्ला महेंद्र तिवारी मुकेश लारा कुलदीप गोस्वामी संजय केसरवानी सुधीर वर्मा सचिन जायसवाल आदि ने स्वागत किया।


