भाजपा का असंगठित श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत को भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ प्रयागराज के तत्वाधान में असंगठित श्रमिक सम्मेलन का आयोजन खुल्दाबाद लकड़मंडी में किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रयागराज महानगर भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं काशी क्षेत्र क्षेत्रीय सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ अखिलेश कुशवाहा साथ ही श्रम विभाग से कई अधिकारी गण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आम जनमानस को सरकार से जुड़ी श्रमिकों की तमाम योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसका लाभ हर व्यक्ति को सीधे पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जन धन योजना के तहत जो खाते खुलवाए हैं एवं हर श्रमिक कार्ड श्रम कार्ड बना है और जो लेबर कार्ड बनाते हैं उन सभी लोगों को सरकार की हर योजना का सीधा लाभ इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने किया एवं संचालन विजय सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी गिरजेश मिश्रा राजन शुक्ला रॉबिन साहू पार्षद विजय मल्होत्रा आकाश गुप्ता महेंद्र जायसवाल विजय सिंह एवं रोहित विश्वकर्मा उपस्थित रहे

