भाजपाइयों ने किया बूथ सत्यापन अभियान का शुभारंभ

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के द्वारा बूथ सत्यापन का शुभारंभ कीडगंज मंडल के कृष्णा नगर सेक्टर से किया गया इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्षों से कहा कि आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारियों को लेकर के बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों सदस्यों की नियुक्ति समीकरण के आधार पर सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर करें और जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं उन्हें सक्रिय करें और पन्ना प्रमुखों का निर्माण करें
इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर के बूथ संख्या 282-283 284 285-286 287 288 का सत्यापन किया। इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि महानगर में कुल 1252 बूथ है जिसका सत्यापन 31 अगस्त तक सेक्टर स्तर पर किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज मिश्रा कुंज बिहारी मिश्रा रमेश पासी वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रविंद्र त्रिपाठी अजय त्रिपाठी घूरेलाल जायसवाल लल्लन जायसवाल मुकेश लारा मसूरिया दीन आयुष अग्रहरि एवं महानगर के समस्त क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।

