Latest

वर्चुअल सुनवाई करने के चीफ जस्टिस के निर्णय से नाराज वकीलों ने शुरू किया अनशन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद हाईकोर्ट में केसों की केवल वर्चुअल सुनवाई करने के चीफ जस्टिस के निर्णय से नाराज वकीलों ने मंगलवार से अनशन शुरू कर दिया है। वकील क्रमिक अनशन पर हाईकोर्ट के पास अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठ गए। उधर, हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देश पर हाईकोर्ट के आसपास और मेन गेट पर यूपी पुलिस, आरएएफ और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।सोमवार (10 जनवरी) से किसी भी वकील की एंट्री हाईकोर्ट परिसर में बैन है। केवल परिसर के अंदर स्थित बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को पास दिखाने पर अंदर जाने की इजाजत है। हाईकोर्ट के स्टाफ को भी पास दिखाने के बाद ही पुलिस ने अंदर जाने की इजाजत दी। उधर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती से वकीलों में काफी आक्रोश है। वकीलों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें कोर्ट में जाने से रोका जाना बुरा नहीं है। मगर, परिसर में अपने चैंबर तक जाने से भी रोका जाना ठीक नहीं है।उधर, युवा वकीलों का एक वर्ग केसों की केवल वर्चुअल सुनवाई करने के हाईकोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं है। वकील इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। अनशन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक शुक्ला और पूर्व संयुक्त सचिव संजीव सिंह की अगुवाई में शुरू किया गया है। इनकी मांग है कि हाईकोर्ट में केसों की सुनवाई वर्चुअल मोड के साथ फिजिकल मोड में भी शुरू किया जाए।

Related Articles

Back to top button