कुंभ

महिला होने पर गर्व करें, होना होगा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ – डॉ वंदना बंसल

जीवन ज्योति हॉस्पिटल के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में 200 से उपर लोगों की हुई जाँच

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मुठीगंज स्थित आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 अप्रैल बुधवार को आयोजित किया गया। जीवन ज्योति हॉस्पिटल की निदेशक व प्रसिद्ध आई०वी०एफ० विशेषज्ञा डॉ वंदना बंसल व एडवांस्ड लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन डॉ अर्पित बंसल के निर्देशन में इस शिविर में डॉक्टर्स के द्वारा एक्सपर्ट कंसल्टेशन दिया गया। शिविर के उद्द्घाटन सत्र में विशेष अतिथि बी०एस०एन०एल० के चीफ जनरल मैनेजर आनंद मिश्रा, आर्य कन्या कॉलेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल‚ डायरेक्टर डॉ रमा सिंह, प्रधानाचार्य प्रोफेसर अर्चना पाठक, वाइस प्रिंसिपल ममता गुप्ता, संयोजक डॉ रंजना त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
सत्र को सम्बोधित करते हुए डॉ वंदना बंसल ने छात्राओं को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के के लिए प्रेरित किया, व कहा कि हमें महिला होने पर हर क्षण गर्व होना चाहिए। आज के समय में महिलाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।उसके लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करें। सुबह उठकर कुछ पॉजिटिव अफर्मेशन (द्रढ वचन) दोहराएं जैसे आज मैं बहुत खुश हूं। मुझे बहुत सफल होना है। यह आपकी आपकी जिंदगी बदल देंगे व आपको विपरीत परिस्थितियों में कभी न हार मानने की हिम्मत देंगे। जीवन में हमेशा एक सकारात्मक लक्ष्य रखें। व पूरी हिम्मत और ईमानदारी से उसे पूरा करने में जुट जाएँ।सबसे पहला लक्ष्य हो कि हम देश के अच्छे नागरिक बने। जरूरी नहीं है कि हर छात्र डॉक्टर या इंजीनियर बने। लेकिन जो भी करियर चुने उसमे इतनी महनत करें कि मिसाल बन जाएँ। डॉ वंदना बंसल ने कहा की हम हमेशा प्रयत्न करें की दूसरों की गलतियों से सीखें व अपने स्वास्थ के लिए हमेशा सजग रहे। क्यूंकि अच्छे स्वास्थ से ही हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। छात्राएं सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीनशन भी जरूर लगवाएं व शुरू से ही संतुलित जीवनशैली अपनाएँ जिससे कि आगे चल कर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से बचे रहें। संतुलित भोजन करें व मौसमी फल व सब्ज़ियों का अधिक सेवन करें। वजन को नियंत्रित रखें। नियमित रूप से स्वास्थ की जांच करवाएं। जीवन में कुछ अच्छी हॉबी जरूर रखें। साथ ही अपना कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं। इस अवसर पर 200 से उपर छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच करवाई। डॉ मानस कुमार तिवारी, डॉ अमित यादव व नर्सिंग स्टाफ व लैब तकनीशियन आदि उपस्थित थे। छात्राओं की आंख की भी जांच हुई। शिविर में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ साथ ब्लड प्रेशर‚ ब्लड शुगर‚ थायरॉइड की भी जाँच की गयी तथा कुछ निशुल्क दवाओं का भी वितरण हुआ।

Related Articles

Back to top button