सचिन के दोहरे शतक से भवम क्लब जीता

सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सचिन तिवारी के नाबाद दोहरे शतक (206 रन, 99 गेंद, 28 चौके, नौ छक्के) की बदौलत भवम क्रिकेट क्लब ने डीएसए कोचिंग सेंटर ‘ए’ को 220 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर डीएसए कोचिंग सेंटर ‘ए’ ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 425 रन (सचिन तिवारी 206 नाबाद, ईशान सिंह 49, अमन मिश्र 42, सिद्धार्थ मिश्र 32, अमरेंद्र 28, आशुतोष सहगल व कुंवर योग दो-दो, सत्यम सागर, दिव्यांशु सिंह व यश श्रीवास्तव एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में डीएसए कोचिंग सेंटर ए की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन (जमीर 41, सत्यम सागर 37, कुंवर योग 24, सिद्धार्थ मिश्र व सानिध्य श्रीवास्तव तीन-तीन विकेट) ही बना सकी। सचिन तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



