प्रयागराज। रमज़ानुल मुबारक के चाँद का आज दीदार हो गया इस तरहा इबादत और रहमतों के महीने की शुरुआत हो गई।आज से मुसलिमों की दिनचर्या मे फर्क़ महसूस कीया जायगा सुब्हा फजिर की नमाज़ से एक घन्टा पहला उठना और देर रात तक तरावीह और इबादतों का दौर लोगों मे देखा जायगा।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ 29 शाबान को चाँद का दीदार नही हुआ था लेकिन 30 शाबान के चाँद की तसदीक़ हो गई।कई मस्जिदों मे तरावीह अदा की गई।
नमाज़े इशाँ के साथ शहर की तक़रीबन दो दर्जन मस्जिदों मे नमाज़ीयों ने तरावीह मे पहुँच कर बारगाहे माबूद मे इबादत के साथ ओलमाओं ने क़ुराने पाक की तिलावत की।वहीँ शहर की अधिकांश दुकानों पर लोग सहरी के लिए दूध,मक्खन,ब्रेड व फलों के साथ सूतफेनी की खरीदारी को पहुँचे वहीं।इफ्तार के लिए चना, मटर,बेसन के साथ दूसरे सामानो को भी खरीदारी करने पहुँचे।




