Latest

मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं प्रशिक्षण बताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विनायक मायो रेजिडेंसी अपार्टमेंट, शिव राम दास गुलाटी मार्ग, म्योहाल चौराहे पर स्थित हाईराइज बिल्डिंग मे अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज एवं अग्निशमन अधिकारी सिविल लाइन व फायर सर्विस सिविल लाइन की यूनिट के द्वारा अपार्टमेंट में निवास कर रहे सभी लोगों को मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा घरेलू गैस सिलेंडर की आग को कैसे बुझाया जाए, आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर आग एवं आपदा से बचाव के बारे में सुझाव प्रदान किया गया। मॉकड्रिल में अपार्टमेंट के निवासियों में मुख्य रूप से प्रसून कुमार, पंकज, राकेश मिश्रा, कैलाश नाथ गुप्ता, दिनेश माथुर, रेनू विजय, मधु गुप्ता, लिली माथुर, रश्मि कुमार, नीलिमा सिंह, किरण व अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड आदि मौजूद रहे जिनको अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण एवं आग व आपदा से बचाव के बारे में सुझाव प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button