Latest
राहुल-जयेश की आंधी में उड़ा राजपूत क्लब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । राहुल के विस्फोटक शतक (175 नाबाद, 95 गेंद, 25 चौके, सात छक्के) और जयेश तिवारी की घातक गेंदबाजी (4-1-10-5) की बदौलत किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने राजपूत क्रिकेट क्लब मिर्जापुर को 285 रनों से रौंदकर गंगा डिग्री कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
गंगा डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले गये मैच में किशोरी लाल क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 315 रन (राहुल 175 नाबाद, सचिन ओझा 56 अविजित, हर्षित तिवारी 32 सौरभ सिंह 28, अनुराग 2/44) बनाकर राजपूत क्लब को 13 ओवर में 30 रन (सार्थक 10, जयेश तिवारी 5/10, अंकित पांडेय 2/15) पर समेट दिया।


