FEATURED

जिलाधिकारी ने होमियों पैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अस्पताल में सभी व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री मंगलवार को राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होमियों पैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों के बारे में जानकारी ली तथा उपकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य से कहा कि जनता की अच्छी से अच्छी सेवा कैसे दिया जा सकता है, उसके लिए जो भी आवश्यकता हो, उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है तथा बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया है कि बिजली से सम्बंधित उपकरणों को और विकसित करें, तत्पश्चात जिलाधिकारी ने आॅक्सीजन प्लांट, ओ0टी0 कक्ष, सीटी स्कैन, आई0सी0यू0 कक्ष का निरीक्षण किया तथा वाॅशरूम में साफ-सफाई ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी नानक सरन, प्रधानाचार्य सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button