संत समागम

भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वाधान में किसान पार्क में किसान महा पंचायत का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वाधान में झलवा स्थित किसान पार्क में किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी, अति विशिष्ट अतिथि अखिलेश तिवारी (ब्यूरो चीफ NIP),विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र नाथ सिंह जी ( पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबाद हाई कोर्ट) अन्य अतिथि में रविराज सिंह तथा फलाहारी बाबा कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रयागराज मंडल / जिला की नयी कार्यकारणी का गठन किया। अति विशिष्ट अतिथि अखिलेश तिवारी ने कहा कि भानु गुट वास्तविक रूप से किसानो के बारे में सोचता है। विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र जी बताया कि आज के समय में किसान हित केवल और केवल भानु गुट के संगठन के द्वारा ही संभव है। प्रदेश महामंत्री अरविन्द सिंह ने बताया कि १० सूत्रीय ज्ञापन माननीय प्रधान मंत्री जी को वाया प्रयागराज

जिलाधिकारी दिया गया। प्रदेश महा सचिव डॉक्टर बी के सिंह ने बताया कि किसान कस्ट में है सरकार को
पूर्ण रूप से किसान हितो में काम करना चाहिए। जिला महा मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में
संगठन का विस्तार तेजी से किसान हित में हो रहा है। मंडल संरक्षक दुकान जी के अनुसार किसान अब इस
सरकार में कुछ लाभ पा रहा है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल जी के कहा कि संगठन को नयी उचाई पर ले जाने का काम करूंगा। नव नियुक्त युवा मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे जी ने कहा संगठन के उच्च पदाधिकारियों के
साथ मिलकर मजबूती प्रदान करेंगे। जिला अध्यक्ष राजू चौबे ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठां कि बात कही। इस महा पंचायत में वीर सिंह जी ने किसानो के हक़ में सदैव खड़े रहने कि बात कही।

Related Articles

Back to top button