गंगा तट सेसंत समागम
हर ब्लाक में कम से कम एक गौ सेवा केंद्र बनाए जाए- महंत बजरंगमुनि

इलाहाबाद। परम् पूज्यनीय महंत बजरंगमुनि उदासीन महराज आज प्रयाग में मौजूद रहे।आज़मगढ़ ठेकमा से आकर आज महराज जी अर्द्धकुम्भ मेला में अपनी नई पुस्तक आदर्श गौ ग्राम के विमोचन के सन्दर्भ में त्रिवेणी दर्शन होटल में बैठक की।

उन्होंने बैठक में कहा कि हर ब्लाक में कम से कम एक गौ सेवा केंद्र बनाए जाएं और वहाँ गौ सेवक नियुक्त किये जायें।

गाय हमारी संस्कृति और धर्म की द्योतक हैं।जिनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर महराज जी ने आशीष महराज को उनके जन्मदिन पर शुभाशीष प्रदान किया।
इस बैठक में छात्र नेता अवनीश मिश्र शौर्य, कार्तिक द्विवेदी, सुधीर दुबे, अमन, उजागर तिवारी ,मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।



