Latest
आवाम सेवा समिति द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार में दिखा गंगा जमुनी की तहजीब

सभी धर्मों ने मनाया एक साथ दीया भाईचारा का संदेश
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । अवाम सेवा समिति की ओर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नखासकोहना सेंवईमण्डी बाबा लॉज के पीछे अवाम सेवा समिति कैम्प कार्यालय पर सर्वधर्म सद्भाव के साथ रोजा इफ्तार का आयोजन का किया गया है। इस रोजा इफ्तार प्रोग्राम में हर धर्म समुदाय वर्ग जाति के लोग हमेशा उपस्थित थे । अवम सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अबरार ने भी लोगों से अपील किया है कि आप सभी लोग रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत कर भाईचारा का संदेश समाज को दिया गया सभी ने रोजा इफ्तार के पश्चात नमाज अदा की और कार्यक्रम में आए सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करते हुए आवाम सेवा समिति ने भाईचारा का संदेश दीया और कहा कि प्रदेश व देश में भाईचारा सद्भाव को बढ़ावा देने में सहयोग करें ।



