बेटी के लिए आमिर खान ने किया कुछ ऐसा कि देखकर शॉक्ड रह गए फैंस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को हमेशा अपनी बेटी आइरा के साथ देखा जाता है। यह पिता और बेटी खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करते हैं और दोनों को खूब पसंद भी किया जाता है। आइरा आए दिन पिता आमिर के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं और हाल ही में आइरा ने एक और फोटो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है। जी दरअसल इस फोटो को शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके पिता के अंदर एक और कला है, जिसके बारे में किसी को नहीं पता। जी दरअसल आमिर खान बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जिन्हें लोग ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जानते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके फोटोज वायरल होते हैं और वीडियो भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालाँकि आमिर खुद सोशल साइट्स से बहुत दूर हैं। वहीं उनकी बेटी यानी आयरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जी दरअसल आयरा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियों को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। आप सभी जानते ही होंगे पापा आमिर के साथ आयरा काफी फ्रेंडली हैं और अब उन्हें उनके पिता ने तैयार किया है जिसके फोटोज वायरल हो रहे हैं।
वैसे हम आपको बता दें कि आमिर खान ने खुद ये खुलासा किया था कि कोरोना काल में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वह अपने बच्चों को पिता का वो प्यार नहीं दे सके। लेकिन अब उन्हें जब भी समय मिलता है तो वह अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने के साथ उनके साथ मस्ती करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। फिलहाल आप देख सकते हैं आमिर अपनी बेटी आयरा खान के लिए मेकअप आर्टिस्ट बन गए, उन्होंने बेटी का जबरदस्त मेकअप किया।
जी हाँ, पापा के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए आयरा ने कैप्शन लिखा है- ‘अंदाजा लगाएं मेरा मेकअप किसने किया है? यह दिलचस्प है जब आपके पापा आपके पास आएं और दावा करें कि वह आपका मेकअप आपसे बेहतर कर सकते हैं और वो बिल्कुल सही निकले। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो आमिर खान जल्द ‘लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान के साथ दिखाई देंगे।



