एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव है, छात्रों ने बनाया सेंड आर्ट

प्रयागराज। जैसा कि हम सभी जानते है कि आज के आधुनिक युग मे जिस तरह से लोगो की जीवनशैली बदल रही है उसी तरह से लोगो को बीमारियों ने भी जकड़ रखा है आज सबसे बड़ी महामारी है एड्स जो अबतक लाइलाज बीमारी है और इसका रोकथाम ही बचाव है।

विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है,जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना, और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्र अजय कुमार गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ सैंड आर्ट के माध्यम से की है और लोगो को जागरूक करने की कोशिस की है। आप सबसे अनुरोध है कि प्रयागराज के पावन धरती के संगम पर उनका मनोबल बढ़ाये और लोगो को इस महामारी से बचाने के लिए जागरूकता फैलाने में अपना योगदान दे।

