इलाहाबाद समाचार

सांसद नागेंद्र सिंह ने कहा-मतदाता सूची में नए नामों के शामिल किए जाने के मामले में पूरी परदर्शिता बरती जाए

प्रयागराज,  सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने आज जिलाधिकारी से मिलकर मतदाता सूची में नए नामो के बढ़ाये जाने के मामले में पूरी परदर्शिता बरतने एवं सभी बूथों पर बी, एल. ओ. की उपस्थिति शत प्रतिशत होने की मांग की है l

सांसद  नागेंद्र सिंह पटेल ने 28 अक्टूबर को कई प्रतियोगी परीक्षाओं के होने के चलते एक दिन और समय बढ़ाने की मांग की l
सपा सांसद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि शहर पश्चिमी विधान सभा से सर्वाधिक फ़ार्म संख्या 6 जमा किया गया है जिस पर किसी भी बी एल. ओ. के हस्ताक्षर नहीं है l

गलत तरीके से नाम जोड़े जाने की आशंका जताई जिस पर जिलाधिकारी श्री सुहास एल. वाई. ने अस्वासान देते हुए कहा कि बिना उचित तरीके से जांच की प्रक्रिया पूरी किए नए नाम नहीं जोड़े जाएंगे l नाम बढ़ाये जाने के लिए एक दिन का और मौका देने का भी अस्वासान दिया l जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को भी बी. एल. ओ. सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे l

सपा सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल के साथ सपा जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन,के. के. श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल , दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, रवींद्र यादव एडवोकेट, खिंनी लाल पसी, दयाशंकर, , महाबली यादव, नटे चौधरी, राकेश सिंह,सऊद, मो अस्करी, अब्बास नकवी, आदि नेतागण मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button