Latest

बॉयफ्रेंड संग विवाह के बंधन में बंधी मैथिली

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मलयालम अभिनेत्री मैथिली 28 अप्रैल, 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संपत संग विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। कपल की शादी गुरुवयूर मंदिर में संपन्न हुई, जहां से दोनों की वेडिंग फोटोज इंटनरेट पर खूब चर्चाओं में बनी हुई है।

फोटोज में देखा जा सकता मैथिली अपनी शादी में सुनहरी और व्हाइट साड़ी में बहुत खूबसूरत दिख रही है। इस लुक को अभिनेत्री ने ग्रीन चूडिय़ों और साड़ी से मैचिंग ज्वेलरी के साथ पूरा कर रखा है। वहीं उनके दूल्हे भी ऑफ व्हाइट शर्ट और धोती में परफेक्ट ग्रूम दिखाई दे रहे है। विवाह में कपल ने एक दूसरे को गुलाबी फूलों की वरमाला पहनाई, जिसमें उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए। एक साथ पोज देता कपल बहुत प्यारा दिखाई दे रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राइटी बालचंद्रन, जिसे मैथिली के नाम से पहचाना जाता है, मलयालम मूवी इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने 2009 में सुपरहिट मूवी पलेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकथिंते कथा से सुपरस्टार ममूटी के साथ एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। अपनी पहली मूवी के उपरांत मैथिली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लोगों का खूब दिल भी जीत लिया है।

Related Articles

Back to top button