देश

किन्नर उप देवता ही नही हमारे अपने भी हैं : जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी

प्रयागराज । पहल जनकल्याण समिति एवं एम डी आर बी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में किन्नर अखाड़े के  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज कुंभ के बाद पहली बार शनिवार  को प्रयागराज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शहर के लोगों और श्रद्धालुओं के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश देते हुए  गुलाब और गेंदे के फूलों के साथ होली खेली।

मुख्य अतिथि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज थे। उन्होने सभी को आशिर्वाद दिया। कहा कि किन्नर हमारे थे और है। आने वाले समय मे रहेगे। कहा कि यह उप देवता की श्रेणी में आते है और पूज्यनीय है। उन्होने कहा कि कुंभ उज्जैन के दौरान किन्नर अखाडा प्रमुख से मिला और बहुत अच्छा लगा। यह हमारे बच्चे है। इनको पूरा संरक्षण दिया हू और देता रहूगा।

कहा कि कुंभ मेले के पहले जो लोग विरोध करते थे वही बाद मे अपने मे किन्नर अखाडे को शामिल करने के लिये दौडने लगे और अंत मे जूना आखाडे मे शामिल हुआ। किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने तीर्थराज प्रयागवासियो का स्वागत और अभिनंदन किया।

उन्होने कहा कि प्रयाग से बहुत लगाव और बना रहेगा। कहा कि गर्व और घमण्ड से लोग बचे। कार्यक्रम के संयोजक  डॉ वन्दना सिंह एवं कर्मचारी नेता सुनील पांडेय थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 51 प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा, कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर पटेल,पूर्व अपर आयुक्त आबकारी कृष्ण चन्द्रा, त्रिशला फाउंडेशन के डॉ जितेन्द्र जैन, पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह, कर्मचारी नेता सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय मुख्य प्रशा अधिकारी एम डी आर बी एजुकेशनल ग्रुप, प्रधानाचार्या डॉ अंजू चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या ए पी एस अमिता मिश्रा, प्रधानाचार्या ऋषिकुल मोनिका दत्त, राजकीय इण्टर कालेज के प्रदेश महामंत्री डॉ रवि भूषण यादव, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ हरिप्रकाश यादव,आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबंधक,पंकज जायसवाल, ओम नमः शिवाय के शांतनु सिंह,शिक्षक नेता उपेन्द्र वर्मा,राम औतार गुप्ता,के पी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह ,राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ.इन्दु सिंह,राजा कमलाकर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह,डा. पीयूष दीक्षित,डा. ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,श्री अरुण खेत्रपाल,डा अनिल कुमार श्रीवास्तव,डा नित्य नाथ पाण्डेय,श्री नीरज श्रीवास्तव,श्री दिनेश कपूर,श्री अनुग्रह नारायण पाण्डेय,श्री पंकज पाठक,श्री विद्याधर दुवेदी,श्री संजय सिंह,श्री विजय कुमार मिश्रा,श्री सूरज गुप्ता,श्री आत्मानंद सिंह,श्रीमती उम्मे तमीम,डा प्रमोद शुक्ला सहित गणमान्य अतिथि  सम्मानित होंगे।

कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कामिनी, झारखंड की महामण्डलेश्वर डॉ. योगेश्वरी मां, प्रयागराज की पीठाधीश्वर टीना मा, मोना मा , सतपुत्र अनुराग शुक्ला, एपीएस के निदेशक राजीव मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षाधिकारी अर्जुन सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने किया।

मोना बनेगी किन्नर अखाडे की पीठाधीश्वर
प्रयागराज। किन्नर अखाडे का विस्तार तीर्थराज प्रयाग में जारी है। किन्नर अखाडे की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने जीआईसी के मैदान पर शनिवार को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में घोषणा किया कि प्रयागराज की मोना माई पीठाधीश्वर होगी। इनका पटटाभिषेक कार्यक्रम हरिद्वार कुंभ मेले मे होगा। इस दौरान किन्नर अखाडे की महामण्डलेश्वर डा योगेश्वरी जी, प्रयागपीठाधीश्वर टीना माई सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button