हाईकोर्ट में प्रैक्टिस छोड़ करने लगा वाहन चोरी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल में रखता था गाड़ियां
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के बाजार और भीड़भाड़ इलाके से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने हाईकोर्ट के वकील शुभम सिंह और उसके साथी सत्यम पांडेय को गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई। दोनों अभियुक्त मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र स्थित हथेड़ा व रतेह चौराहा के रहने वाले हैं। पुलिस लाइन सभागार में रविवार शाम आरोपितों को मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कंपनी बाग, कटरा, हाईकोर्ट के आसपास समेत दूसरे स्थान से बाइक चोरी शहर के बाजार और भीड़भाड़ इलाके से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने हाईकोर्ट के वकील शुभम सिंह और उसके साथी सत्यम पांडेय को गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी की 11 बाइक बरामद हुई। दोनों अभियुक्त मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र स्थित हथेड़ा व रतेह चौराहा के रहने वाले हैं।


