गौरव सिंह व मानसी श्रीवास्तव पर फिल्माए गए लास्ट सांग के साथ फ़िल्म “काशी राज” की शूटिंग हुई पूरी

अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।गौरव सिंह और मानसी श्रीवास्तव की अपकमिंग फ़िल्म “काशी राज” का भव्य पैमाने पर लास्ट सांग फ़िल्माया गया, इसके साथ ही निर्देशक प्रेम सिन्हा के कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो गई। काशी राज में नायक गौरव सिंह का लुक और उनका किरदार बहुत ही धांसू है। इस फिल्म में काफी एक्शन भी देखने को मिलेगा नायिका मानसी का आक्रमक तेवर दर्शकों रोमांचित करेगा। फ़िल्म के आखिरी दिन आखरी गीत भव्य रूप से पिक्चराइज किया गया है। जिसका फ़ोटो सोशल मीडिया खूब वायल हुआ। फ़िल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होगी।
फिल्म काशी राज के कुशल निर्देशक प्रेम सिन्हा ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आशा मूवी वर्ल्ड के बैनर के तले निर्माण हो रही भोजपुरी फिल्म काशी राज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में पूरी कर ली गई है और जल्द ही इस फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया जाएगा।
फिल्म के निर्मात्री विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि यह फिल्म समाज को जागरूक करने वाली है। सभी कलाकारों और तकनीशियन में फ़िल्म की शूटिंग में भरपूर सहयोग किया है।
आशा मूवी वर्ल्ड केबैनर के तले बन रही पहली भोजपुरी फ़िल्म काशी राज के निर्मात्री विजयलक्ष्मी सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक प्रेम सिन्हा। फ़िल्म के लेखक धर्मेंद्र मौर्य हैं, बहुत ही उम्दा कहानी व चुटीले संवाद लिखा है। फ़िल्म में मधुर संगीत दिया है दीपक त्रिपाठी ने। डीओपी नन्दकिशोर चौधरी हैं।आर्ट निर्देशक विजय आर श्रीवास्तव है पी आर ओ अरविंद मौर्या है
फ़िल्म के मुख्य कलाकार गौरव सिंह,मानसी श्रीवास्तव ,अर्चना मौर्या , समर्थ चतुर्वेदी, सरोज सिंह,राहुल सिंह राजपूत, जफर खान शिवा सागर ,शिराज खान,रागिनी राय, बबिता सिंह, रिंकू आयुषी, जिया, अरविंद आईटम गर्ल गिलोरी मोहन्ता आदि हैं।



