पं0 नेहरु प्रगतिशील भारत के निर्माण के प्रमुख स्तंभ थे- प्रमोद तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को प्रगतिशील एवं आधुनिक भारत के निर्माण का प्रमुख स्तंभ बताया है। उन्होनें जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए राष्ट्रनेता की 131वीं जयंती पर आनंद भवन में श्रद्धांजलि के मौके पर आयोजित सभा में कहा कि विश्व शांति, गुट निरपेक्ष, और भारत को आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाले ये नेहरु ही थे जिन्होनें भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाया।कहा कि नेहरु द्वारा स्थापित सरकारी संस्थाओं को बेचने वाली वर्तमान केंद्र सरकार के देश को कमजोर करने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा । तिवारी ने पार्टीजनों को एकता और सौहार्द बरकरार रखने के शपथ भी दिलायी । प्रारम्भ में कांग्रेस जनों ने नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया । सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने किया। संचालन राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने किया। कहा कि नेहरु के जीवन एवं कार्यो को प्रभावहीन करने के मोदी सरकार के कुचक्र ने उन्हें और ज्यादा प्रासंगिक किया है। प्रभारी सचिव उज्ज्वल शुक्ला, जिलाध्यक्ष गंगापार राम किसुन पटेल,किशोर वार्ष्णेय, सुधाकर तिवारी, फुज़ैल हाशमी, संजय तिवारी, तस्लीम उद्दीन,महेश त्रिपाठी, मुकंद तिवारी,सुरेश यादव,अनिल पाण्डेय, अश्फाक़ अहमद , डा0 सत्या पाण्डेय,सुशील तिवारी,हसीब अहमद,हरदेव सिंह,प्रदीप द्विवेदी,ब्रजेश गौतम,सिब्तैन बब्लू, विनय पाण्डेय, इरशाद उल्ला,जितेन्द्र कुमार,अजय श्रीवास्तव, अजय मिश्रा,राजेश राकेश,राज कुमार शुक्ला, देवराज, शिवा जी मिश्रा,राज बहादुर गुप्ता, लालबाबू साहू ,राजेन्द्र दुबे, रिशभ सोनकर, परवेज सिद्दीक़ी,दिवाकर भारतीय आदि थे । बाद में कांग्रेसजनों ने बालसन चौराहा स्थित पं0 नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी कर उनकी देश सेवाओं का स्मरण किया ।



